2026 में और भी महंगी होगी इस 5 कंपनी की गाड़िया ? जाने पूरा सच।

honda city honda city gray colour

अगर आप 2026 में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनियों का कहना है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट, लॉजिस्टिक्स खर्च और कमजोर रुपया इसकी मुख्य वजह है।

आइए जानते हैं उन 5 कार कंपनियों के बारे में, जिनकी कारें 1 जनवरी 2026 से महंगी हो जाएंगी।


1)Honda

जापान की जानी-मानी ऑटो कंपनी Hon­da ने जनवरी 2026 से अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बढ़ोतरी कितनी होगी, लेकिन माना जा रहा है कि इसका असर कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स पर पड़ेगा।

संभवित असर वाली कारें:

  • Hon­da City
  • Hon­da Amaze
  • Hon­da Ele­vate

अगर आप Hon­da की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी बुकिंग करना समझदारी हो सकती है।


2)Nissan

निसान ने साफ तौर पर घोषणा कर दी है कि 2026 से कारों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी आने वाले महीनों में अपनी नई MPV भी लॉन्च करने वाली है, लेकिन उससे पहले ही ग्राहकों को झटका लगने वाला है। निसान पहले ही अपनी काम बिक्री के लिए परेशां है और अब कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला।

कीमत बढ़ने का कारण:

  • मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट
  • सप्लाई चेन खर्च

3)MG Motor

MG Motor ने भी नए साल पर कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया है कि पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक – तीनों सेगमेंट में कीमतें बढ़ेंगी।

संभावित बढ़ोतरी:

  • MG Wind­sor EV: ₹30,000 से ₹37,000
  • MG Comet EV: ₹10,000 से ₹20,000

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए 2026 की शुरुआत थोड़ी महंगी साबित हो सकती है।


4) Renault

फ्रेंच ऑटो कंपनी Renault ने भी जनवरी 2026 से 2% तक प्राइस हाइक का संकेत दिया है। खास बात यह है कि कंपनी नए साल के पहले ही दिन अपनी नई SUV लॉन्च करने जा रही है।

खास अपडेट:

  • 1 जनवरी 2026 को New Renault Duster लॉन्च
  • सभी मॉडल और वेरिएंट्स पर अलग-अलग असर

5) Mercedes-Benz

लग्जरी कार सेगमेंट में Mer­cedes-Benz ने भी ग्राहकों को नया साल का झटका दिया है। कंपनी ने 2026 से 2% तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

अनुमानित बढ़ोतरी:

  • Mer­cedes GLS: करीब ₹2.6 लाख तक
  • Mer­cedes E‑Class: करीब ₹1.8 लाख तक

कंपनी ने इसकी वजह यूरो-रुपया एक्सचेंज रेट और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को बताया है।


साल 2026 में कार खरीदना पहले से ज्यादा महंगा होने वाला है। अगर आप ऊपर दी गई 5 कंपनियों में से किसी की कार लेने का मन बना रहे हैं, तो अभी बुकिंग करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

बढ़ती कीमतों को देखते हुए सही समय पर फैसला लेना ही समझदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *